पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख तनख्वाह बताकर की शादी, निकला बेरोजगार

एक लाख तनख्वाह बताकर की शादी, निकला बेरोजगार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाथाने में बुधवार सुबह एक महिला की आंखों से मोती से आंसू गिरते रहे और उसके मन की पीड़ा निकलती रही। महिला बोली, हम दो बहन हैं। मैं बड़ी हूं। छोटी की अभी शादी नहीं हुई। भाई नहीं है। पति की नजर मेरे पिता की संपत्ति पर है, जो संपत्ति को खुद के नाम कराना चाहता है। डेढ़ माह पुराने दहेज प्रताड़ना मामले में आरोपी पति को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।

मामला दौसा में श्याम मंदिर के सामने रहने वाली खुशबू शर्मा और अजमेर में वैशाली नगर के विश्वजीत का है। दोनों की 29 नवंबर-12 को शादी हुई थी। खुशबू के पिता प्रदीप शर्मा ने शादी के करीब 19 माह बाद 2 जुलाई-14 को दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया गया। केस दर्ज होने के डेढ़ माह बाद पुलिस ने मंगलवार को विश्वजीत को गिरफ्तार किया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई।

कमरेमें जन्म दिन पार्टी और मैं बाहर : ससुरके जन्म दिन पर सोने की चीज मांगी थी। मेरे घर वालों ने दी भी। इसके बावजूद पार्टी से मुझे दूर रखा गया। एक कमरे में पार्टी की थी, लेकिन मुझे कमरे में जाने नहीं दिया गया। इतना ही नहीं पति शराब पीता है। उसे मैं सड़क से उठाकर लाती थी। खुशबू का कहना है कि शादी में चांदी के सिक्के बांटे। बारात को होटल में ठहराया। बारात की खूब खातिर की। इसके बावजूद मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित की जाता था। पुलिस ने दहेज में दिया सामान ही बरामद किया है, जबकि केस, जेवरात महंगी गिफ्ट आइटम बरामद नहीं किए हैं।

बताया था एमबीए और है 10वीं पास

खुशबूकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह रोती रही और लगातार बोलती भी रही। उसने कहा शादी से पहले बताया था कि विश्वजीत एमबीए है। कमाई 1 लाख रुपए प्रति माह बताई गई, लेकिन शादी के बाद ससुराल गई तो पता चला कि वह तो 10वीं पास बेरोजगार है। इस मामले में मेरे घर वालों को अंधेरे में रखा गया। वहीं विश्वजीत ने बताया कि वह अभी एमबीए कर रहा है।