पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने पढ़ने से िकया इनकार

छात्रों ने पढ़ने से िकया इनकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा (ग्रामीण). राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ में दो वर्षों से रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने बुधवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया।

कक्षाओं के बहिष्कार की सूचना पर एसएमसी अध्यक्ष चिरंजीलाल सैनी, पूर्व सरपंच चिरंजीलाल महावर, ओमप्रकाश जैमन, जयनारायण सैनी, लल्लूराम सैनी स्कूल पहुंचे तथा बालकों को समझाइश की। छात्र-छात्राओं ने बताया कि वर्ष 2012 में क्रमोन्नत के बाद से ही प्रधानाध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक गणित, हिंदी, संस्कृत का पद रिक्त चल रहा है।
छात्रों को ट्यूशन पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। रमेश चंद्र, कमलेश , सुरेंद्र, सतीश कुमार, पिंकी, सविता , कल्पना ने बताया कि गत वर्ष भी दौसा बहरावंडा मार्ग पर जाम लगाया था। उस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने डेपुटेशन करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कार्यवाहक प्रधानाध्यापक गौरीशंकर का कहना है कि रिक्त पदो की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा का कहना है कि शिक्षकों के पद भरने के लिए सूची निदेशालय भेजी गई है।