पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हटे अतिक्रमण

कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हटे अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)

ग्रामपंचायत बाणे का बरखेड़ा के लोहसरी गांव में सड़क किनारे चरागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए पटवारी, तहसीलदार कलेक्टर को शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

धर्म सिंह गुर्जर, समय सिंह गुर्जर, रामप्रताप गुर्जर , मीठालाल गुर्जर ने बताया कि प्रभावशाली लोगों द्वारा खसरा नंबर 313, 314 पर अतिक्रमण की शिकायत पटवारी से लेकर कलेक्टर मुख्यमंत्री तक को कर दी। शिकायत के बाद कलेक्टर द्वारा तहसीलदार आदेश जारी कर चरागाह आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए थे। कलेक्टर के पांच बार आदेशों के बाद भी अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। हीरालाल, कमल सिंह, कमोद देवी बताया कि चरागाह भूमि पर पक्के निर्माण कर रहे हैं। ग्राम पंचायत राणोली, गोठड़ा, भांकरी , बाणे का बरखेड़ा, जौपाड़ा अतिक्रमण हो रहे हैं। ग्राम राणोली में लोगों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर रहे हैं। पटवारियों की मिलीभगत के चलते अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। बाणे का बरखेड़ा पटवारी चंद्र शेखर शर्मा का कहना है आम रास्ते से पूरी तरह से अतिक्रमण हटा दिया था। चरागाह भूमि पर हो रहे पक्के निमार्ण के लिए नोटिस जारी कर पाबंद किया जा चुका है।

पीसीपीएनडीटीसलाहकार समिति की बैठक आज

दौसा|उपखंडस्तरीय पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक 18 सितंबर को दोपहर 2 बजे एसडीएम दौसा के कार्यालय में होगी।