दौसा (ग्रामीण). ग्राम पंचायत राणोली का मुख्यालय यथावत रखने की मांग को लेकर बुधवार को महिला-पुरुष आमरण अनशन के लिए पहाड़ी के लिए रवाना हुए। इसे लेकर सुबह से ही राणोली चौकी पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। बाद में समझाइश पर ग्रामीण लौटे।
पहाड़ी पर चढ़ने की सूचना पर राणोली चौकी प्रभारी उमराव सिंह, लांका चौकी प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, पंचायत सचिव प्रभुदयाल गुर्जर ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं पुलिसकर्मियों को हटाकर आधी पहाड़ी पर चढ़ गई। डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद भी लोग नहीं माने। बाद में पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्यों ने लोगों को नीचे उतारा।
पूर्व सरपंच किलाण सहाय मीणा ने कहा कि जब तक राणोली को पंचायत रखने का प्रस्ताव नहीं भेजा जाएगा प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। केयर सिंह गुर्जर, महेंद्र
सोनी, गीता देवी शर्मा, शांति देवी, कौशल्या देवी, देवनारायण गुर्जर, जयसिंह गुर्जर, सत्यनारायण सैन महेन्द्र
सोनी मौजूद थे। ग्राम पंचायत गढ़ को यथावत रखने की मांग को धरना जारी रहा।
संघर्ष समिति के सदस्य ओमप्रकाश जैमन ने कहा कि अधिकारियों ने जनसंख्या के आधार पर गढ़ को पंचायत बनाने का प्रस्ताव भेजा था। भाजपा इकाई अध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने कहा कि गढ़ में कुछ लोग पंचायत मुख्यालय बदलाना चाहते हैं। इस दौरान चिरंजीलाल महावर, देवीसहाय महावर, जयनारायण सैनी, प्रभुदयाल बैरवा, सुरजन ठेकला, किशोर गुर्जर, हजारी दडग़स, नौरती लाल, खेमचंद जांगिड़, नहनू राम सैनी पूरण सिंह राजपूत मौजूद थे।
ग्राम पंचायत देवरी को यथावत रखने की मांग को लेकर लोगों ने उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन किया। राधामोहन जैमन ने रिकार्ड में फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत शेखपुरा मुख्यालय दर्ज किया गया है। किलाण सहाय शर्मा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा मापदंडों के अनुसार ग्राम पंचायत देवरी बनाने की रिपोर्ट भेजी है। इस दौरान रमेश गुप्ता, चंद्रकला गुप्ता, बाबू फव्वारा संपतराम नैव्वा प्रभातीलाल बैरवा मौजूद थे।