पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू की रोकथाम के जतन शुरू पिलाया जा रहा है काढ़ा

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के जतन शुरू पिलाया जा रहा है काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा। स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढऩे के साथ ही इसके बचने के लिए लोग विभिन्न उपाय करने में लगे हुए हैं। आयुर्वेद विभाग द्वारा पिलाए जा रहे स्वाइन फ्लू रोधी काढ़े के लिए लोगों की लाइन लग रही है। मंगलवार को सोमनाथ नगर आयुर्वेद चिकित्सालय में 600 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।
वैद्य सुभाष चंद शर्मा के नेतृत्व में काढ़ा पिलाया गया। वैद्य भवानी त्रिपाठी, कंपाउंडर गजानंद शर्मा, मेघराज अग्रवाल, पुष्पा मीणा, प्रभु नारायण पंडा ने सहयोग किया। आयुर्वेद औषधालय सिंगवाड़ा द्वारा राजकीय एवं प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया।
इस दौरान 950 छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को लाभान्वित किया।
वैद्य राजेंद्र स्वर्णकार, मोहनलाल शर्मा ने रोग के लक्षण एवं घरेलू उपचार के बारे में बताया। राउप्रावि रानीवास में छात्रों को स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए वैद्य श्यामसुंदर शर्मा एवं कंपाउंडर राजेंद्र शर्मा ने काढ़ा पिलाया।

प्रधानाध्यापिका प्रेमलता शर्मा, कैलाशचंद सैन, मदनलाल शर्मा, रमेश चंद महावर, उषा देवी शर्मा, विमला मीणा, कृष्णा शर्मा, दीपक बाकोलिया नवल किशोर मीणा, सरपंच रामकेश मीणा आदि थे। मंगलवार से जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित आयुर्वेद औषधालय में स्वाइन फ्लू निरोधक एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला काढ़ा पिलाने की शुरूआत की, जो नियमित पिलाया जाएगा।

चिकित्साधिकारी आयुर्वेद वैद्य विष्णु कांत तिवाड़ी ने बताया कि स्वाइन फ्लू से निपटने में काढ़ा बहुत कारगर है। इसके सेवन से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं स्वाइन फ्लू से पीडि़त रोगियों के लिए काढ़ा रामबाण है। काढ़ा पीने वालों को रिजल्ट भी जल्द मिलता है।

वैद्य विष्णु कांत तिवाड़ी ने बताया कि 12 फरवरी को नई मंडी रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे से स्वाइन फ्लू रोधक काढ़ा पिलाया जाएगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से काढ़ा पीने का अनुरोध किया है। इससे स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से लोगों को बचाया जा सके। वहीं जो कुछ लोग स्वाइन फ्लू से पीडि़त हैं, उन्हें बीमारी से राहत मिल सके।

दौसा(ग्रामीण): रामा विकाली पहाडी़, जौपाड़ा, में मंगलवार को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। वैद्य शिवचरण शर्मा ने बताया कि पीपल की पत्तियों को चबाकर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने घरेलू नुस्खों की जानकारी दी।

भांडारेज अस्पताल में यूनानी चिकित्सक नाज हैदर ने बताया कि स्वाइन फ्लू संक्रमण से फैलता है। मरीज को नीम के तीन चार पत्ते रोज चबाने चाहिए।

वैद्य कैलाश चंद्र मीणा ने आयुर्वेद पद्धति से ही स्वाइन फ्लू का इलाज संभव है। ढिगारिया के वैद्य गणपत लाल शर्मा ने बताया कि काढ़ा स्वाइन फ्लू रोग में रामबाण है।

बांदीकुईग्रामीण राजकीयआयुर्वेदिक औषधालय बैजूपाडा में मंगलवार को 385 लोगों स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया।औषधालय प्रभारी वैध धर्म बोध अवस्थी ने बताया कि कंचनपुरा, झूथाहेड़ा, बैजूपाडा, सुमेल, डाबर ढाणी, कोठीन, ढिगारिया कपूर के लोगों को स्वाइन फ्लू काढा पिलाया गया।

स्कूलों में प्रार्थना सभा पर रोक
बांदीकुई स्वाइनफ्लू को लेकर बीईईओ कैलाश ठाकुरिया ने ब्लाक के सभी सरकारी निजी स्कूलों को प्रार्थना सभाएं आयोजित नहीं करने के निर्देश दिए हैं। बीईईओ ठाकुरिया ने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना सभाएं आयोजित करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 11 12 फरवरी को शिक्षा संबलन कार्यक्रम को लेकर स्कूलों का प्रशासनिक विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।
कालवान स्कूल में 264 को पिलाया काढ़ा
सिकराय कालवान के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को आयुर्वेद चिकित्सा विभाग की टीम ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वाइन फ्लू रोधक काढ़ा पिलाया। सुबह वैद्य हनुमानप्रसाद सैनी के नेतृत्व में टीम ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि स्कूल में उपस्थित 264 छात्रों को स्वाइन फ्लू रोधक काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य निरंजन लाल गुप्ता, लक्ष्मणप्रसाद शर्मा, रामकेश मीणा, बाबूलाल मिश्रा, हनुमान खंडेलवाल, गिर्राज मीणा सहित अन्य ने भी छात्रों को मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह दी।

लालसोट : स्वाइनफ्लू रोग से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 11 फरवरीको कोलीवाड़ा पंचायत के दो हजार बालकों को स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया जाएगा।
वैद्य मस्तराम महंत आयुर्वेद नर्सेज संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने बताया कि व्यासों का नोहरा, बुर्जा , हरिपुरा, कोलीवाड़ा, बुर्जा, हरिपुरा, गांव में सभी स्कूलों के करीब दो हजार बालकों को काढा पिलाने का लक्ष्य रखा है। अभियान में विशेषज्ञ चिकित्सक गणपत नारायण शर्मा भी विशेष तौर से भाग लेंगे।

बांदीकुई ग्रामीण : राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लोटवाडा में मंगलवार को ग्रामीणों बालकों को स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया। औषधालय के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ विमलेश विनोद कटारा ने बताया कि 6 फरवरी से चल रहे इस अभियान में घर - घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। साथ ही स्वाईन फ्लू रोधी काढा पिलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि मंगलवार को 256 लोगों को काढा पिलाया गया।

डीवर्मिंग अभियान
लालसोट चिकित्सा विभाग द्वारा बालकों को कीड़े के रोग से मुक्त करने के लिए डीवार्मिंग अभियान के तहत स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोलियों का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खोहरापाड़ा राजकीय सेकंडरी स्कूल में तहसीलदार बी.एल. वर्मा ने कहा कि सभी सरकारी एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोलियां निशुल्क दी जाएंगी उन्होंने कहा कि डीवार्मिंग से बच्चों के पेट के कृमि की समस्या का समाधान हो सकेगा।
डाक्टर नवल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम 10 से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों में कुपोषण की रोकथाम एवं बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को कृमि नियंत्रण(डीवार्मिंग) की दवा की गोली दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी बच्चों की पहचान कर कृमि नियंत्रण की दवा देंगी।सभी आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों में बालकों को गोलियां खिलाने का लक्ष्य है।इस अवसर पर रामस्वरूप, रमेश चंद शर्मा, रमेश चंद सैनी, डाक्टर संजेश अग्रवाल, सुभाष गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।