पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महंत किशोरपुरी ने 5100 कन्याओं को किया दान

महंत किशोरपुरी ने 5100 कन्याओं को किया दान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहंदीपुर बाजाजी। श्रीबालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोपुरी महाराज ने कहा कि मौनी अमावास्या को सोमवार, श्रवण नक्षत्र, व्यतिपात योग, मकर राशि में सूर्य एवं चंद्रमा हो तो है यह संयोग अक्षय फलदायी होता है। आज इस महापर्व पर यही योग बन रहा है। आज के दिन किया गया दान का विशेष महत्व है।

इस दौरान महंत महाराज ने 5100 स्कूली कन्याओं एवं 1100 ब्राह्मणों को दान देकर सम्मान दिया। सात घंटे तक चले दान-पुण्य के दौरान महंत निवास पर विभिन्न दौसा एवं करौली जिले से आई स्कूली छात्राओं एवं ब्राह्मणों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। सुव्यवस्थित ढंग से पहले पंगत में बैठाकर सभी को भोजन कराया फिर बारी-बारी से महाराज ने दान देकर प्रत्येक को सम्मानित किया। मौनी अमावास्या पर सुबह 9 बजे महंत महाराज ने दान-पुण्य का दौर शुरू किया जो शाम 4 बजे तक चला।
दौसा एवं करौली जिलों से आई करीब 5100 स्कूली छात्राओं एवं 1100 ब्राह्मणों को महंत किशोरपुरी महाराज ने दान देकर सम्मान किया। इस दौरान नरेशपुरी भी मौजूद रहे। महंत निवास पर मेले जैसा नजारा रहा। सात घंटे सुव्यवस्थित ढंग से चले इस कार्यक्रम की प्रशासन सहित आमजन ने सराहना की। महंत किशोरपुरी महाराज कहा कि आज मौनी अमावस्या के दिन सोमवार, श्रवण नक्षत्र, व्यतिपात योग एवं मकर राशि में सूर्य एवं चंद्रमा का संयोग बना है।
यह अक्षय फलदायी होता है। ऐसा महासंयोग का सौभाग्य बहुत कम मिलता है। आज के दिन मौन रहकर स्नान-दान, जप-तप और श्राद्ध-तर्पण करना अतिशुभ माना गया है। यह अद्‌भुत संयोग जातकों की जन्मकुंडली के सभी अशुभ दोषों सहित पितृदोष से भी मुक्ति दिलाता है। सूर्य चंद्र की एक ही राशि युति अमावसु योग का निर्माण करती है। इस बार यह योग माघ में पड़ने से इसका महत्व और ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस दिन मन-कर्म, वाणी से किसी के लिए अशुभ भी नहीं सोचना चाहिए। इस दौरान महंत महाराज ने छात्राएं से मन लगाकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की बात कही।

महंत महाराज ने इस तरह किया सम्मान
किशोरपुरी महाराज ने सबसे पहले 1100 ब्राह्मणों को भोजन करवाकर प्रत्येक को पंखा, गर्म शाल एवं जर्सी सहित अन्य आइटम देकर सम्मान दिया। इसके बाद 5100 स्कूली छात्राओं को पंगत में बैठाकर भोजन कराने के उपरांत प्रत्येक छात्रा को यूनिफार्म, स्टील बर्तन, नकदी सहित अन्य आइटम दान कर सम्मान किया। दान-पुण्य के इस महापर्व पर महंत किशोरपुरी ने असहायजन की भी मदद कर सम्मानित किया।
इस दौरान कई विकलांग बैसाखी के सहारे तो कोई परिवारजन की मदद से इस महापर्व में दान लेने के लिए शामिल हुए। महंत महाराज ने उन्हें पहले भोजन कराया फिर दान देकर सम्मानित किया। महंत महाराज से मदद लेकर लौटे इन असहायजन सहित इनके साथ आए परिवारजन महाराज के इस कार्य की सहराना करते हुए महंत महाराज को दुआ देते हुए निकले।

बालिका शिक्षा के प्रति विशेष लगाव
महाराज शुरू से बालिका को बढावा देने के लिए प्रयासरत हैं। महंत महाराज ने बालाजी ट्रस्ट की ओर से प्राथमिक स्कूल से लेकर महिला पीजी कालेज, संस्कृत कालेज तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करा रखी है। संस्कृत महिला कालेज की छात्राओं को निशुल्क आवास, भोजन, गणवेश पठन-पाठन सामग्री दी रही है। इसके अलावा महंत किशोरपुरी महाराज ने विभिन्न जनकल्याकारी योजनाएं चला रखी है। असहाय, विकलांगों की सेवा के लिए महाराज श्री ने विकलांग आश्रम का भी निर्माण करवाया है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महंत किशोरपुरी महाराज जनकल्याण करने में जुटे हुए हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
खबरें और भी हैं...