- Hindi News
- हनुमान मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा शुरू
हनुमान मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा शुरू
हरीशरणमहरी शरणम...., यही एक मंत्र है प्यारा..... पिता की देख निष्ठुरता नहीं प्रहलाद घबराया, लगाया प्रेम से नारा हरी शरणम - हरी शरणम... जैसे विभिन्न भजनों के साथ धानमंडी स्थित हनुमान मंदिर में संगीतमय रामकथा की शुरुआत हुई। इस दौरान अयोध्या से आए आचार्य संत प्रसाद मिश्रा ने कथा का वाचन किया।
उन्होंने बताया कि जब द्रोपदी का भरी सभा में अपमान किया गया था तो उस समय उन्होंने हरी को पुकारा था, जिसके बाद भगवान ने उनकी सहायता की थी। अगर कोई मनुष्य सच्चे हृदय से संकट के समय भगवान को पुकारता है तो भगवान उसकी सहायता जरूर करता है। कथा के दौरान सैकड़ाें श्रद्धालुओं ने कथा में शामिल होकर ज्ञान गंगा का आनंद लिया।
श्रीगगानगर. नई धानमंडी स्थित हनुमान मंदिर में संगीतमयी श्रीराम कथा करते पंडित संत प्रसाद मिश्रा तथा कथा सुनते महिला पुरुष श्रद्धालु।