पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग की डिग्री लेने से ज्यादा जरूरी गोल पर फोकस होना

इंजीनियरिंग की डिग्री लेने से ज्यादा जरूरी गोल पर फोकस होना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेक्नोलॉजी बेस इंजीनियरिंग करना ज्यादा बेहतर

आठवर्षों से आॅस्ट्रेलिया में रह रहे और इंजीनियरिंग को अपना रोजगार बनाने वाले शहर के अमनदीपसिंह मान बताते हैं कि इंजीनियरिंग का फायदा तभी है जब इसे किसी टेक्नोलॉजी पर फोकस करके करें। अगर किसी विशेष तकनीकी को गोल बनाकर इंजीनियरिंग की जाए तो यह ज्यादा फायदेमंद होती है। अमन ने जयपुर के स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग का कोर्स किया है। इसके बाद मेलबर्न आॅस्ट्रेलिया की लेटरोब यूनिवर्सिटी से इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलॉजी से परा स्नातक की डिग्री ली। वह बिहाणी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एएस मान के पुत्र हैं।

फोकसऑन गोल जरूरी है

इंजीनियरिंगमें गोल्ड मेडलिस्ट सुमंत लूथरा ने बताया कि इंजीनियरिंग के लिए अपने लक्ष्य पर फोकस होना ज्यादा जरूरी है। जो लोग बगैर फोकस के सिर्फ डिग्री ही लेते हैं उन्हें ही भविष्य में दिक्कत होती है। सुमंत उदयपुर के राजकीय कॉलेज से बीई में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। इसके बाद उन्होंने यूएसए के एक यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री ली। इस समय वह फिलाडेल्फिया की एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। वह शहर के अशोक नगर निवासी पीडी लूथरा के पुत्र हैं।

अच्छासंस्थान चुनना जरूरी

राजस्थानयूनिवर्सिटी के स्टूडेंट एडवाइजरी ब्यूरो के डायरेक्टर डॉ. दीपक सक्सेना बताते हैं कि इंजीनियरिंग के लिए संस्थान चुनना सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग की सिर्फ डिग्री काफी नहीं होती है। इसके साथ नॉलेज होना बहुत जरूरी है, इसलिए उसी संस्थान का चुनाव करना चाहिए जहां नॉलेज भी मिले।