नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर
लॉयन्सक्लब, तनिष्क और शैल ल्यूब्रिकेंट्स की ओर से ऑरियंट क्लब में आयोजित बिगेस्ट शो ऑफ सिटी में लोगों ने एक ही स्थान पर कई हैरतअंगेज स्टंट समेत डॉग फैशन शो का लुत्फ उठाया। सुबह नौ बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में सबसे पहले डॉग शो आयोजित हुआ इसमें विभिन्न प्रजाति के कुत्तों ने अनूठे करतब दिखाकर लोगों को मोहित किया। इसके बाद हुआ स्टंट शो जिसमें गौतम मीणा के हैरतअंगेज स्टंट देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। वहीं शाम को तंबोला खिलाया गया। जिसमें लोगों ने एक ही झटके में एंड्राइड मोबाइल, वाशिंग मशीन से लेकर डायमंड रिंग तक जीती। इसके बाद लोगों ने सिंगिंग डांस शो का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री निहाल चंद मेघवाल थे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नागपाल भी मौजूद रहे।
डॉग स्टंट शो से लोग हुए रोमांचित