- Hindi News
- एल ब्लॉक हनुमान मंदिर से निकाली कलश शोभा यात्रा
एल ब्लॉक हनुमान मंदिर से निकाली कलश शोभा यात्रा
श्रीगंगानगर| एलब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर से रविवार को कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलशयात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से सुबह 9:30 बजे से हुई। स्वामी ब्रह्मदेव के सानिध्य में निकाली गई यात्रा सुखाड़िया सर्किल, बीरबल चाैक, भगतसिंह चौक, गाेल बाजार और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों से होकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। इसके बाद दोपहर 2 बजे से राम कथा का आयोजन किया गया, जो शाम 5:30 तक हुई। मंदिर प्रवक्ता जगदीश भाटिया ने बताया कि 20 सितंबर तक मंदिर में निरंतर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहेंगे। इसके बाद 21 को सुबह महाआरती की जाएगी और भंडारे का आयोजन होगा।
श्रीगंगानगर. एल ब्लाॅक हनुमान मंदिर से निकली कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।