पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 से अधिक मलेरिया रोगी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

50 से अधिक मलेरिया रोगी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसमीबीमारियों के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य और नगर परिषद दोनों ही पूरी तरह सतर्क हो चुके हैं। इसके लिए जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर निरीक्षण करना शुरू कर दिया है तो नगर परिषद ने शहर में काले तेल का छिड़काव कराना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों की अपेक्षा मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। दिन में तेज गर्मी और रात में ठंडक हो जाती है। इससे खांसी जुकाम और बुखार की समस्या आम है। वहीं बारिश से चारों ओर मच्छरों की भरमार हो चुकी है। पिछले दो हफ्ते में जिले भर में 50 से अधिक मलेरिया के केस मिलने पर प्रशासन इससे निपटने के लिए विभागों को सतर्क कर चुका है। इसके लिए शनिवार को जिला कलेक्टर आर एस जाखड़ ने स्वास्थ्य विभाग के जोन डॉयरेक्टर डॉ. एचएस बराड और सीएमएचओ, डिप्टी सीएमएचओ समेत आलाधिकारी के साथ बैठक भी की थी। जिसमें मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई थी। साथ ही कर्मचारी को दी गई एंटी मलेरिया एक्टिविटी की मॉनिटरिंग की भी जरूरत बताई थी। जिसके बाद सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने जरूरत के हिसाब से 5 ड्रम काला तेल मंगाया हुआ है। वहीं विभाग के पास मलेरिया रोधी टेमीफोस दवा की कमी थी उसे भी मंगा लिया गया है। डीजल के साथ छिड़काव के लिए पाइरीथ्रीम को भी मंगाया गया है। उधर नगर परिषद ने भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में काले तेल के छिड़काव के निर्देश दे दिए। इसके साथ ही पिछले दिनों हुए छिड़काव की समीक्षा की। नगर परिषद आयुक्त प्रहलाद मीणा ने सफाई निरीक्षकों को काले तेल के छिड़काव में लापरवाही बरतने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि निरीक्षकों द्वारा किए गए स्थानों पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। किसी भी तरह की खामी या शिकायत मिलने पर निरीक्षक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।