पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालियां में दिनदहाड़े आठ दिन की बच्ची का अपहरण

कालियां में दिनदहाड़े आठ दिन की बच्ची का अपहरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. सदरथाना क्षेत्र के गांव कालियां में दिनदहाड़े कोई अज्ञात व्यक्ति घर से आठ दिन की बच्ची को उठाकर ले गया। घटना के समय बच्ची मां नानी के बीच में सो रही थी। गेट बंद था, लेकिन कुंडा नहीं लगा हुआ था। परिजनों की जाग खुलने पर जब उन्होंने बच्ची को गायब पाया तो होश उड़ गए। रिश्तेदारों के यहां पता करने पर कुछ मालूम नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। सदर पुलिस ने गांव में जाकर कई घरों में तलाशी ली, लेकिन कुछ भी सुराग नहीं मिला।

बच्ची के पिता मुंशीलाल निवासी कालियां की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया है। गांव के कुछ लोगों ने एक महिला पर नवजात को ले जाने का संदेह जताया है। किसी ने परिजनों से फिरौती की मांग नहीं की है।

मां और नानी के बीच सोई हुई थी

मुंशीलाल ने पुलिस को बताया कि वह श्रीगंगानगर में कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसकी शादी साढ़े पांच साल पहले श्रीगंगानगर के चावला चौक में रहने वाली सरोज से हुई थी। उसके साढ़े चार वर्ष का एक बेटा है। गत मंगलवार को उसकी पत्नी ने जैन हॉस्पिटल में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका गुरुवार को नाम निकलना था। बुधवार दोपहर उसकी पत्नी सरोज सास राधाबाई कमरे में डबल बेड पर सो रही थी। तब गुड्डू को उन्होंने बीच में सुला रखा था। आधे घंटे बाद जब दोनों की जाग खुली तो गुड्डू वहां से गायब थी। सामने स्थित भाई के घर पर पता करने पर कुछ मालूम नहीं चला।
दुकानदारों ने सदर थाना पुलिस परिजनों को बताया कि एक 45 वर्षीय महिला को उन्होंने तोलिये में लिपटे एक नवजात को ले जाते हुए देखा था। वह भागकर बस स्टैंड की तरफ आई थी, जो कुछ ही देर बाद वहां से गायब हो गई। इससे पहले पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने किसी भी शक नहीं जताया। बाद में कई घरों की तलाशी ली गई। पुलिस ने कामवाली बाई से भी पूछताछ की पता चला कि उसकी पुत्रवधू बीमार है, जिसकी वजह से मंगलवार को काम पर नहीं आई।