- Hindi News
- रोडवेज डिपो श्रीगंगानगर का चीफ मैनेजर कड़वासरा निलंबित
रोडवेज डिपो श्रीगंगानगर का चीफ मैनेजर कड़वासरा निलंबित
श्रीगंगानगर. रोडवेजके श्रीगंगानगर आगार के चीफ मैनेजर सुखराम कड़वासरा को प्रबंधन ने बुधवार को निलंबित कर दिया। भ्रष्टाचार के एक मामले में एसीबी ने कड़वासरा को निलंबित करने की सिफारिश की थी। रोडवेज पीआरओ सुधीर भाटी ने बताया कि प्रबंधन ने चीफ मैनेजर कड़वासरा को निलंबित कर दिया है। अभी नए चीफ मैनेजर की नियुक्ति नहीं की है। एसीबी ने 11 दिन पहले 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रोडवेज के दो बाबुओं ओमप्रकाश अनिल कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। दोनों की जांच में एसीबी ने चीफ मैनेजर सुखराम कड़वासरा को भी सह-आरोपी माना था। तब एसीबी डीआईजी ने चीफ मैनेजर कड़वासरा को निलंबित करने की सिफारिश रोडवेज प्रबंधन से की थी।