- Hindi News
- ब्लॉक एरिया के तीन रेस्टोरेंट पर छापा लड़कों को पकड़ा, लड़कियों को छोड़ा
ब्लॉक एरिया के तीन रेस्टोरेंट पर छापा लड़कों को पकड़ा, लड़कियों को छोड़ा
एचब्लॉकडिग्गी के पास तीन रेस्टारेंट पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह छापा मारा। तीनों रेस्टारेंट में बने अलग-अलग कैबिन में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। लड़कियों को पूछताछ कर मौके पर ही छोड़ दिया, जबकि 19 लड़कों को पकड़कर थाने ले गई। पड़ताल में पता लगा कि तीन लड़के अभी नाबालिग हैं, जिन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शेष 16 के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई।
कोतवाली पुलिस ने गोदारा कॉलेज रोड पर रेस्टोरेंट आरजे 13 ताज पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने सात डब्ल्यू के सुरेंद्रपाल , जोगीवाला के राकेश, अग्रसेन नगर के हर्षूत, एसएसबी रोड के इकबाल अरायण के वकील सिंह को पकड़ा। फर्स्ट फ्लोर पर कैबिन बने मिले। यहां पर्दे लगाकर पार्टिशियन किए हुए थे। सैकेंड फ्लोर पर बने कमरे में गद्दे कूलर लगे थे। जिसका अलग-अलग किराया घंटे के हिसाब से वसूला जाता था। चैकिंग में शराब की बोतलें के अलावा नशीली गोलियां आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। संचालक मौके से भाग गया। यहां बैठी मिली लड़कियों को पूछताछ कर पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस पूछताछ में में पता चला कि पास के दो रेस्टोरेंट पर भी अवैध धंधे होते हैं।
रेस्टोरेंट मोनार्क अंबर पर छापा मारा। यहां भी युवक-युवतियां कैबिन में मिले। यहां से नौ डी बड़ी के श्रवणकुमार, जोधेवाला के बलदेवसिंह, दो टीके के महेंद्र कुमार, कालूवाला के विजयपाल बिश्नोई, तीन एलएनपी के दीपक जाट, सद्भावना नगर के सुभाष जाट, महियांवाली के अरुण कुमार, साधु कॉलोनी के अजय कुमार, पवन नायक, शिव कॉलोनी के पवन नायक, किशनपुरा उतराद्धा हनुमानगढ़ के मनोज जाट लालगढ़ के सुभाष चंद्र को पकड़ा। यहां भी कई लड़कियां लड़कों के साथ कैबिन में थीं।
पुलिस लाइन के सिपाही की शिकायत
आसपासके दुकानदारों ने आरोप लगाया कि अंबर रेस्टारेंट का संचालक पुलिस लाइन में सिपाही है। कार्रवाई के समय सिपाही के परिवार की महिला रेस्टाेरेंट पर मौजूद थी। उधर कोतवाल विष्णु खत्री ने बताया कि अभी तक सिपाही की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। जांच में सिपाही की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो एसपी से शिकायत करेंगे।
30मिनट तक रोड जाम लोग हुए परेशान
रेस्टारेंटपर छापेमारी के समय आसपास के शिक्षण संस्थाओं के स्टूडेंट्स दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। रोड पर खड़े वाहनों की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। वाहन चालक आसपास की ग