पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत सिंह जयंती पर नाटक का मंचन होगा

भगत सिंह जयंती पर नाटक का मंचन होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. शहीदभगत सिंह जयंती पर 28 सितंबर को एसएफआई की ओर से शहीद उधम सिंह चौक पर नाटक का मंचन किया जाएगा। जिला महासचिव रोशन राठौड़ ने बताया कि 28 सितंबर को साढ़े 7 बजे से शुरू होने वाले नाटक में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद वली उल्ला कादरी राष्ट्रीय छात्रा कमेटी की संयोजिका करमवीर कौर बथनी मुख्य अतिथि राज्य सचिव लखवीर मान होंगे।

सामूहिकविवाह समारोह 30 को

श्रीगंगानगर. शहीदबाबा जीवन सिंह के जन्मोत्सव पर राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा की ओर से ग्राम पंचायत कालियां में 25 जरूरतमंद गरीब परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह 30 सितंबर को धूमधाम से किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री जरनैल सिंह रावला ने दी।

सदस्यताअभियान आज से

श्रीगंगानगर. महाराणाक्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं की बुधवार को जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष विशाल सिंह राठौड़ ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य में गुरुवार से पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान की शुरूआत सुखाडिय़ा शॉपिंग कॉम्पलैक्स से की जाएगी।