पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट सट्‌टा बुक करते दो गिरफ्तार

क्रिकेट सट्‌टा बुक करते दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. जवाहरनगर पुलिस ने बुधवार रात क्रिकेट बुकी चला रहे दो जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लैपटाप, सात मोबाइल फोन, टीवी लाखों रुपए का हिसाब-किताब लिखी डायरी मिली है। जवाहर नगर थाने के सीआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि 100 फीट रोड स्थित जिस मकान पर छापा मारा गया, वह मकान सुरेश गोयल का बताया जा रहा है।
आरोपी सोनू अग्रवाल निवासी इंद्रा कॉलोनी सुनील नरूला निवासी दुर्गा विहार को मौके से गिरफ्तार किया। जांच हो रही है कि आरोपी मकान में कब से क्रिकेट बुकी चला रहे थे। कार्रवाई के समय घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।