पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमओ के घर पकड़ा चोर, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस

पीएमओ के घर पकड़ा चोर, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. जिलाअस्पताल की पीएमओ के घर बुधवार दोपहर एक चोर चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। लोगों ने चोर को पुलिस को सौंपने के लिए खूब फोन किए, लेकिन पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। पीएमओ के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोर को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को पीएमओ डॉ. सुनीता सरदाना का साप्ताहिक अवकाश था। दोपहर में 25 वर्षीय एक युवक उनके घर में घुसा और पर्स उठाकर भागने लगा। तभी पीएमओ पुत्र अभय ने चोर को भागते देख लिया। अभय ने लोगों की मदद से उसे पकड़ा। पूछताछ में चोर ने खुद को 4 निवासी मोहन अरोड़ा बताया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी प्रयास के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची और चोर को थाने ले गई।