पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोिगता श्रीगंगानगर दोनों वर्गों में उपविजेता

राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोिगता श्रीगंगानगर दोनों वर्गों में उपविजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाउनके व्यापार मंडल कन्या कॉलेज में चल रही राज्यस्तरीय महिला पुरुष सीनियर हैंडबाल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में चूरू पुरुष वर्ग में जोधपुर यूनिट एयरफोर्स की टीम विजेता रही। जबकि महिला वर्ग में श्रीगंगानगर की टीम दूसरे हनुमानगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में भी श्रीगंगानगर दूसरे जयपुर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। बुधवार को हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री निहालचंद ने कहा कि खेलों से शारीरिक मानसिक विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। खिलाड़ी खेल की भावना से खेलकर अपने गांव जिले का ही नहीं बल्कि राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार की अोर से क्षेत्र विकास में नई भागीदारी निभाई जाएगी। उन्होंने दोनों जिलों के लिए विकास योजनाएं तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए दोनों जिलों में स्टेडियम का निर्माण कराए जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत बजट पैकेज जारी कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर समारोह के अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति डायरेक्टर पवन गोल्याण, विशिष्ट अतिथि राइस मिल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, पंजाबी महासभा जिलाध्यक्ष चरणदास पाहूजा, जिला परिषद सदस्य गुलाब सिंवर, तेजराज सिंह, कपूरसिंह, अमित सहू, पूर्व पालिकाध्यक्ष अमरसिंह राठौड़, पवन खुराना आदि ने संबोधित किया। वीएम शिक्षा समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण ने संस्था गतिविधियों की जानकारी देते हुए आभार जताया। इसके बाद अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्राफी मैडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सचिव संजय जैन, विनोद गुप्ता, सतीश कुमार, विरेंद्र सारस्वत,कोच विकास अग्रवाल,श्याम पांडे, खेल अधिकारी उम्मेद यादव आदि मौजूद थे। मंच संचालन डाॅ. नीलम गौड़ ज्योति यादव ने किया।

सांस्कृतिकप्रस्तुतियों ने मोहा मन

समापनसमारोह में वीएम कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कालबेलिया नृत्य, पंजाबी गीत राजस्थानी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मनमोह लिया। इससे छात्राओं की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

शौचालयनिर्माण के लिए दस लाख की घोषणा

केंद्रीयराज्यमंत्री निहालचंद ने शिक्षण संस्था में शौचालय निर्माण के लिए दस लाख रुपए सांसद निधि कोष से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीएम नर