- Hindi News
- राज्यस्तरीय तीरंदाजी में श्रीगंगानगर को कांस्य
राज्यस्तरीय तीरंदाजी में श्रीगंगानगर को कांस्य
भास्कर न्यूज। सीमलवाड़ा (डूंगरपुर). मणीलालपंड्या राउमावि में चल रही राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में श्रीगंगानगर के सुखचैन कंवर ने कांस्य पर निशाना साधा। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ।
स्पर्धा में बांसवाड़ा के दिनेश ननोमा, खेल छात्रावास उदयपुर के विकास शर्मा, उदयपुर के अजय, कोमल मीणा, रोहिणी मीणा और खेल अकादमी जयपुर की सीमा रोत को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गोल्ड मैडल से नवाजा गया। इससे पूर्व राज्यस्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा के समापन की घोषणा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ताराचंद भगोरा के मुख्य आतिथ्य में हुई। समारोह की अध्यक्षता डूंगरपुर जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत ने की, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, डीईओ हरिप्रकाश डेंडोर और बीकानेर विभाग पर्यवेक्षक दिनेशचंद्र पंड्या थे।
तीरंदाजीमें श्रीगंगानगर की पल्लवी ने भी बढ़ाया मान
खेलछात्रावास उदयपुर के विकास शर्मा, अजय, दिनेश ननोमा बांसवाड़ा, कोमल मीणा उदयपुर, रोहिणी मीणा उदयपुर और सीमा रोत खेल अकादमी जयपुर को गोल्ड मैडल से नवाजा गया। इसी तरह दिनेश बांसवाड़ा, चंद्रगुप्त सिंह जयपुर, विकास शर्मा खेल छात्रावास उदयपुर सिल्वर मैडल और सुखचैन कंवर श्रीगंगानगर को कांस्य पदक से नवाजा गया। धर्मेंद्र जयपुर, राहुल मीणा उदयपुर और पल्लवी श्रीगंगानगर को प्रमाण पत्र और ट्राफी के साथ सम्मानित किया गया। स्पर्धा में सर्वाधिक अंक लाने पर 19 वर्ष छात्र वर्ग में इंडियन राउंड में बीकानेर, छात्रा वर्ग में श्रीगंगानगर और 17 वर्ष छात्र में खेल छात्रावास उदयपुर और छात्रा वर्ग में खेल अकादमी जयपुर का सम्मान किया गया।