पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोयल को 19 मतों से हराकर अध्यक्ष बने चितलांगिया

गोयल को 19 मतों से हराकर अध्यक्ष बने चितलांगिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. जिले की प्रमुख व्यापारिक संस्था दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद के लिए विक्रम चितलांगिया और हनुमान गोयल के बीच सीधी टक्कर रही। इसमें 19 मतों के अंतर से विक्रम चितलांगिया ने हनुमान गोयल को हराया।
विजयी रहे विक्रम चितलांगिया को 531, हनुमान गोयल को 512, रमेश खदरिया को 5 मत मिले। सचिव पद पर शक्ति कुमार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार बोगी की एकतरफा जीत हुई। चुनाव के दौरान नई धानमंडी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन कार्यालय के आगे सुबह से लेकर शाम तक व्यापारियों एवं शहर के लोगों की गहमागहमी रही।

सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। इसमें 1076 में से 1051 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। मतदान के लिए तीनों पदों के प्रत्याशियों ने अंतिम तक मतदाताओं की मनौवल की। दोपहर 3 बजे तक फोन कर मतदाताओं को बुलाने का सिलसिला चला। प्रत्याशियों ने मतदाताओं समर्थकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। अध्यक्ष पद की गिनती के चार में से तीन राउंड में विक्रम चितलांगिया आगे रहे।

अग्रवाल बोगी के समर्थकों ने परिणाम घोषित होने से पहले ही बजाए पटाखे

चुनाव परिणाम शाम 6:40 बजे घोषित किया गया। इससे पहले दो राउंड की मतगणना में राजकुमार बोगी शक्ति कुमार अग्रवाल के काफी आगे होने की सूचना मिलने पर समर्थकों ने पटाखे बजाकर खुशियां मनाई। ढोल की थाप पर नाचते हुए एक दूसरे के गुलाल लगाया।

शक्ति कुमार सचिव

राजकुमार बाेगी कोषाघ्यक्ष