पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघों ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

शिक्षक संघों ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| शिक्षा दिवसपर जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षक वर्ग के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी से नाराज शिक्षक संघों ने रविवार को गांधी चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इससे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
शिक्षाधिकारियों का कहना था कि पिछले दिनों शिक्षा मंत्री ने जो टिप्पणी की थी उससे शिक्षक वर्ग को भारी ठेस पहुुंंची है। इसके विरोध में सभी शिक्षक कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। वहां से नारेबाजी करते हुए गांधी चौक पहुुुंचे जहां उन्होंने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान शहरभर के शिक्षा अधिकारी, राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम, राष्ट्रीय, शेखावत और प्रगतिशील के सदस्य मौजूद थे।