श्रीगंगानगर. विनोबा बस्ती स्थित शहर के प्रमुख देवी मंदिर श्री दुर्गा मंदिर कार्यकारिणी के अधिकतर पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से रामचंद्र कालड़ा अध्यक्ष, राजकुमार पाठक सचिव, विरेंद्र विग उपाध्यक्ष, विजय जोग उपसचिव अनिल मल्होत्रा ऑडिटर बनाए गए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई।
इसमें संदीप कटारिया 35 वोटों से विजयी हुए। उन्हें 104 तथा प्रतिद्वंद्वी राजेश असीजा को 69 वोट मिले। कुल 207 वोटों में से 173 वोट पोल हुए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजन कुक्कड़ रामदयाल गेरा थे।