पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश का कहर: सर्वे में 1040 मकान क्षतिग्रस्त

बारिश का कहर: सर्वे में 1040 मकान क्षतिग्रस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोदिनकी सर्वे रिपोर्ट में 1040 मकानों को बारिश से क्षतिग्रस्त होना घोषित किया गया है। सर्वे तीस वार्ड़ों का हुआ है।

वहीं अन्य बीस वार्डों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को मुआवजा देने के लिए वीडियोग्राफी फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। चार सितंबर की रात को हुई 196 एमएम बारिश शहर में आपदा लेकर आई थी। मकान टूटने से हजारों परिवार बेघर हो गए। किसी का पूरा का पूरा मकान ही ढह गया तो किसी के घर की छत तो किसी की दवारों में दरारें गई। आलम यह था शहर में लोगों को शरण लेने के लिए सरकार द्वारा घोषित राहत शिविर में भी जगह नहीं मिल पा रही थी। जिन्हें जहां छत मिली उन्होंने वहां ही डेरा डाल लिया।

बीसवार्डों का सर्वे जारी है

सर्वेमें लगी 10 टीमों ने 13 14 सितंबर को शहर के तीस वार्ड़ों का सर्वे पूरा कर लिया है। टीमों ने 1040 मकानों को सर्वे में शामिल किया गया है जिन्हें सरकार द्वारा मुआवजा दिया जा सकता है वहीं अन्य बीस वार्ड़ों का सर्वे किया जा रहा है। शहर में 10 टीमे सर्वे कर रिपोर्ट को प्रतिदिन शाम को नगर परिषद की बैठक में नगरपरिषद आयुक्त को पेश करती हैं।

एककर्मचारी निलंबित

नगरपरिषदआयुक्त प्रहलाद मीणा ने सर्वे कार्य में लापरवाही शिथिलता बरतने पर एक कर्मचारी को निलंबत किया है। आयुक्त ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर शहर के सभी 50 वार्ड़ों का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।जिसकी रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को दी जाएगी।