सोने के जेवर 20 हजार रुपए चोरी
सोने के जेवर 20 हजार रुपए चोरी
श्रीगंगानगर. घरसे सोने के जेवर 20 हजार रुपए चोरी करने के आरोप में लालगढ़ पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जगदीशप्रसाद ने पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य शनिवार रात सो रहे थे। तभी अज्ञात व्यक्ति दीवार कूदकर अंदर आया। कमरे में रखी अलमारी को पास में पड़ी चाबी से खोल लिया। आरोपी 20 हजार रुपए सोने के जेवर चोरी कर ले गया। सुबह अलमारी खुली मिलने पर सभी को चोरी के बारे में पता चला।
मारपीटकर रुपए छीनने का आरोप
श्रीगंगानगर. मारपीटकर रुपए छीनने के आरोप में चूनावढ़ पुलिस ने दो पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मामले दर्ज किए हैं। विलायत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम को किराना की दुकान पर बैठा था। तभी नंदलाल, नीरज, धीरज चार-पांच अन्य उसकी दुकान पर आए। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उससे 1500 रुपए छीन लिए। दूसरी तरफ पारस गुंबर ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम घर जा रहा था। तभी नितिन, मोहित, विलायत, रामकुमार, सुरेश कुमार अन्य ने रास्ता रोककर उससे मारपीट की। आरोपियों ने उसकी जेब से 3600 रुपए भी छीन लिए।