पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राइवेट बस के स्लीपर में मृत मिला व्यक्ति

प्राइवेट बस के स्लीपर में मृत मिला व्यक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. प्राइवेट बस के स्लीपर में एक व्यक्ति शनिवार सुबह मृत मिला। सवारियों के कोडा चौक उतरने के बाद जब कंडक्टर-ड्राइवर ने व्यक्ति को उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

बाद में व्यक्ति को सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस के कंडक्टर सुरेश कुमार की रिपोर्ट पर चंद्रप्रकाश (36) निवासी मनावणिया फलौदी की पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। सब इंस्पेक्टर कान्हाराम ने बताया कि मृतक चंद्रप्रकाश की पहचान उसकी जेब से मिले एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस मोबाइल से हुई। मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। तब मालूम चला कि चंद्रप्रकाश पेशे से कंपाउडर है। उसकी पोस्टिंग खारा में होनी बताई गई। फिर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।