पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म में आर्य समाज को अहम भूमिका निभानी होगी

धर्म में आर्य समाज को अहम भूमिका निभानी होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. धर्ममें आर्य समाज को अहम भूमिका निभानी होगी। वर्षों पहले आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती और उनके शिष्य विवेकानंद ने जो आदर्श दिए थे, वह सभी आज सार्थक हो रहे हैं। सरकार भी इन बातों को मान रही है। यह बात सीकर के सांसद स्वामी सुमेधानंद ने आर्य समाज के कार्यक्रम में कही। आर्य समाज प्रांगण में 7 सितंबर से चल रहे यज्ञ कार्यक्रम की रविवार को पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान सभी यजमानों ने यज्ञ में शामिल होकर आहुतियां डाली। इस दौरान जिला कलेक्टर आरएस जाखड़ सप|ी हवन में शामिल हुए और यज्ञ में आहुतियां दीं। इसके बाद सत्संग हुआ। इस दौरान स्वामी सुमेधानंद ने प्रवचन दिए। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से आर्य समाज से जुड़े हैं। 1980 में वह श्रीगंगानगर शहर में आर्य समाज के प्रधान भी रहे हैं। इसके बाद मेरठ से आए डॉ.वेद पाल ने प्रवचन दिए और बताया कि भगवान को याद करने का सही तरीका यज्ञ ही होता है। क्योंकि यज्ञ में जो आहुतियां डाली जाती हैं वह मंत्रों के प्रभाव के जरिए सीधे देवताओं तक पहुंचती हैं। इसके बाद भोज का आयोजन हुआ। इस दौरान पुष्पा शास्त्री, आचार्या अन्नपूर्णा, भूपेंद्र खन्ना, रवि प्रकाश वर्मा, सुधीर शर्मा अन्य लोग मौजूद थे।

श्रीगंगानगर. आर्य समाज के कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।