पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मण समाज ने देश को दिशा दी:बोहरा

ब्राह्मण समाज ने देश को दिशा दी:बोहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. विप्रफाउंडेशन की ओर से ब्राह्मण समागम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को दुर्गा मंदिर धर्मशाला में हुआ। इसमें समाज की एकजुटता सामाजिक कुरीतियां त्यागने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित पूजन के साथ हुई। मुख्य अतिथि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव दूसरों का भला सोचा है आज भी पूजा पाठ देश समाज की भलाई के लिए ही करते है। इतना ही नहीं ब्राह्मणों ने देश को दिशा दी है लेकिन स्वयं के बारे में कभी नहीं सोचा यहीं वजह है कि आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग आगे नहीं बढ़ पाया। श्रीगंगानगर यूआईटी के पूर्व चेयरमैन राजकुमार गौड़ ने कहा कि संगठित होकर ही ब्राह्मण समाज अपना हक हासिल कर सकता है। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद सारस्वत ने सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

भाजयुमो के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि सत्ता में बैठे समाज के लोग विप्रजनों का सम्मान करें। इस मौके पर जिलेभर के अलावा श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, सीकर जयपुर के भी ब्राह्मणजन मौजूद थे।

प्रतिभाओंका किया सम्मान

सम्मेलनमें समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सत्र 2014 में कक्षा दसवीं 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 78 छात्र-छात्राओं को 21-21 सौ रुपए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिले के पांच साहित्यकारों हनुमान दीक्षित, ओम पुरोहित कागद, गोविंद शर्मा, दीनदयाल शर्मा पवन शर्मा को सरस्वती सम्मान दिया गया। ढाई साल के जीवितेश तिवाड़ी को विशिष्ट प्रतिभा सम्मान दिया गया।