पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट में अलवर ने बाजी मारी

क्रिकेट में अलवर ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. एसडीबिहाणी खेल मैदान पर मैच के दूसरे दिन अलवर ने पहली पारी में हरमिंदर सिंह के नाबाद 136 रनों की बदौलत 8 विकेट पर 217 रन बनाए। अलवर ने 139 रनों की बढ़त के साथ पाली को दूसरी पारी में 124 रनों पर आलआउट कर दिया। इसमें अलवर की तरफ से गगनदीप ने 5 विकेट प्राप्त किए। इस प्रकार अलवर ने यह मैच एक पारी और 15 रनों से जीत लिया। वहीं, लालगढ़ मैदान पर दूसरे मैच में जालौर जोधपुर के मध्य हुए मैच में जालौर ने जोधपुर को 258 रनों पर रोक दिया, लेकिन वर्षा आने से जालौर की टीम बैटिंग नहीं कर पाई एवं दोनों टीमों को 1-1 अंक देकर मैच समाप्त किया गया। जोधपुर की तरफ से रविंद्र जावा ने 101 रनों की शानदार पारी खेली। 16 सितंबर से अलवर जालौर एवं पाली जोधपुर के बीच मैच खेला जाएगा।

पेंशनर्सआज मनाएंगे ध्यान आकर्षण दिवस

श्रीगंगानगर. राजस्थानपेंशनर समाज सोमवार को जिला कलेक्टर को 25 सूत्री मांग-पत्र देगा। अपनी मांगों के प्रति राज्य सरकार के उदासीनतापूर्ण रवैये को लेकर राज्य के चार लाख पेंशनर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ध्यान आकर्षण दिवस मनाएंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष किशन शर्मा ने दी।