पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम स्वास्थ्यमंत्री का पुतला जलाएंगे संविदा कर्मी

सीएम स्वास्थ्यमंत्री का पुतला जलाएंगे संविदा कर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. पिछलेकाफी समय से नियमितीकरण की मांग के बाद अब गुस्साए राजस्थान संविदा एनआरएचएम नर्सेज एसोसिएशन सीएमएचओ कार्यालय पर सोमवार दोपहर 3 बजे से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के पुतले के साथ जुलूस निकालेंगे। जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि पुतला दहन कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं, सचिव राहुल मोयल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत नर्सेज को नियमित करने के लिए राज्य सरकार ने फरवरी 2013 में 28000 नर्सेज की भर्ती निकाली थी। वहीं एक साल पहले सभी दस्तावेजों का सत्यापन भी पूरा हो गया। बोनस अंक के कारण सर्वोच्च न्यायालय में भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। सरकार की ओर से देरी के कारण एसोसिएशन में आक्रोश है।