पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगनहर में 100 क्यूसेक पानी बढ़ा

गंगनहर में 100 क्यूसेक पानी बढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. गंगनहरमें पानी बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार को 100 क्यूसेक पानी बढ़ गया। जल संसाधन विभाग के रेगुलेशन खंड के एईएन महेश बत्तरा ने बताया कि शनिवार को 580 क्यूसेक पानी था। रविवार शाम तक पानी 680 क्यूसेक हो गया। एईएन बत्तरा के अनुसार करणीजी, पीएस, एमके और रिडमलसर में पानी चलाया जा रहा है। केसरीसिंहपुर में जलदाय विभाग की डिग्गियों में बरसात का पानी भर गया था। इससे डिग्गियां खाली होने से पानी की किल्लत हो गई थी। पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए एच वितरिका में 50 क्यूसेक पानी चलाया जा रहा है। एईएन बत्तरा के अनुसार अगले दिनों में पंजाब से पानी बढ़ने की संभावना है।