निकाय सरकार के पांच साल
सड़कों पर बने गड्ढों से लोग बेहाल
वार्ड परिक्रमा
वार्डका क्षेत्रफल : बैंककॉलोनी, फ्रैंड्स बैंक कॉलोनी, शंकर कॉलोनी 2, नागौरी कॉलोनी, शंकर कॉलोनी 3, फ्रैंड्स कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, राज्य कर्मचारी कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, चेताली नगर और वृद्धाश्रम के कुछ भाग को मिलाकर 11 कॉलोनी हैं।
वार्डकी राजनीति
वर्ष2009 में मौजूदा कांग्रेसी पार्षद लवीना वर्मा ने चंद्रकांता बेनीवाल को 450 वोटों से हराया था। 2009 से पहले इस क्षेत्र में वार्ड 30, 32, 33 भी मिले हुए थे। लवीना से पहले यहां के पार्षद बीजेपी से खेतपाल झटवाल थे। झटवाल से पहले निर्दलीय दयाराम कुलचानिया पार्षद थे। वार्डों में उलटफेर भरे नतीजे बताते हैं कि क्षेत्र की जनता परिवर्तन पसंद है। इस बार यहां की सीट ओबीसी से बदलकर सामान्य है।
पार्षदका दावा
^मैंनेअपनेपूरे क्षेत्र में सीसी रोड बनवाई है। कुछ इलाकों में पेयजल की परेशानी थी वहां लाइन डालकर समस्या दूर की। 6 नए ट्रांसफार्मर लगवाए। सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल का काम कराया। विवेकानंद कॉलोनी में सड़क, नाली, पानी निकासी के लिए नाला बनवाया। इसके लिए कई बार प्रयास किए गए हैं।
लवीना वर्मा, पार्षद, वार्ड 31
वार्ड 32 में बारिश में टूटी सड़क।
वार्ड 31 विवेकानंद कॉलोनी में बजट के अभाव में नहीं हुआ सड़कों का डामरीकरण