- Hindi News
- परिषद की ओर से विकलांग सहायता शिविर 25 से
परिषद की ओर से विकलांग सहायता शिविर 25 से
श्रीगंगानगर. भारतविकास परिषद की ओर से सनातन धर्म महावीर दल मंदिर में 25 सितंबर से विकलांग सहायता शिविर लगाया जाएगा। 28 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर का समय सुबह दस से शाम पांच बजे तक रहेगा। अध्यक्ष विश्वबंधु गुप्ता ने बताया कि शिविर में पात्र विकलांगों को कृत्रिम हाथ-पैर के अंग कैलिपर्स नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे। सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर आवश्यक जांच के बाद विकलांगता प्रमाण-पत्र तथा रोडवेज यात्रा पास जारी करेंगे। शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र विकलांगों को श्रवण यंत्र, बैसाखी, ट्राई साइकिल प्रदान की जाएगी। विकलांग छात्रवृत्ति के लिए पंजीयन किया जाएगा। शिविर के सहप्रभारी डॉ.मनीष वर्मा ने बताया कि ओबीसी ग्राम्य स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान श्रीगंगानगर के तत्वावधान में इच्छुक जरूरतमंद विकलांगों को उनकी रुचि के अनुसार संस्थान में उपलब्ध नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यों के लिए पंजीयन का कार्य भी किया जाएगा। शिविर का फायदा लेने के लिए चार जगहों पर पंजीकरण शुरू किया जा चुका है।