- Hindi News
- 59वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता श्रीगंगानगर के रविंद्र अमित को गोल्ड
59वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता श्रीगंगानगर के रविंद्र अमित को गोल्ड
श्रीकरणपुर. राबाउमाविमें आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय (17-19 वर्षीय छात्र-छात्रा) जूडो प्रतियोगिता के रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में छात्र वर्ग में श्रीगंगानगर तथा छात्रा वर्ग में बाड़मेर के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। केन्द्रीय उर्वरक राज्यमंत्री सांसद निहालचंद मेघवाल ने विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
येरहे परिणाम
17वर्ष छात्रा : 44किग्रा भार वर्ग में पुष्पलता बाड़मेर विजेता तथा तारावती कोटा उपविजेता, 48 किग्रा में शायरी बाड़मेर विजेता रीतू हनुमानगढ़ उपविजेता,
छात्र:50किग्रा में रविन्द्र कुमार श्रीगंगानगर विजेता जितेन्द्र हनुमानगढ़ उपविजेता, 55 किग्रा में अमित श्रीगंगानगर विजेता भवानी जोधपुर उपविजेता, 65 किग्रा में धनसिंह बाड़मेर विजेता हंसराज चूरू उपविजेता।
19वर्ष छात्रा : 44किग्रा में मोनिका हनुमानगढ़ विजेता भावना जयपुर उपविजेता, 48 किग्रा में चुंकी चूरू विजेता नोजी बाड़मेर उपविजेता रही।
छात्र: 45किग्रा में चंद्रपाल हनुमानगढ़ विजेता सूरजमल नागौर उपविजेता।
छात्रावर्ग में बाड़मेर ने सभी गोल्ड मेडल पर किया कब्जा
छात्र-छात्राओंके चौथे दिन के रात 8:30 बजे तक चले फाइनल मुकाबलों में छात्रा वर्ग में बाड़मेर की छात्राओं ने प्रतिद्वंद्वियों को चारों खाते चित करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। शाशि राजवीर कौर जसविंद्रसिंह ने बताया कि 19वर्षीय 56 किग्रा भार वर्ग में रीता बाड़मेर विजेता राजकंवर भीलवाड़ा उपविजेता, 52 किग्रा में भंवरी बाड़मेर विजेता रही।
श्रीकरणपुर. राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता की विजेता उपविजेता खिलाड़ियों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद मेघवाल अतिथि।