पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों के खाते से इनकम टैक्स में मिलेगी छूट

बेटियों के खाते से इनकम टैक्स में मिलेगी छूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. बेटियोंको संबल देने के लिए शुरू की डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि खाता योजना के तहत खोले जाने वाले खाते से आयकर में भी छूट दी जाएगी, साथ ही जमा राशि पर ब्याज मिलेगा। बेटियों को बचत के प्रति प्रेरित करने वाली इस योजना से अधिकाधिक खाते खुलवाने के लिए डाक विभाग से जुड़े अधिकारियों ने परिजन को प्रेरित करना शुरू कर दिया है। वहीं, अधिकारियों को केंद्र सरकार की योजना को गंभीरता से लेने के लिए नसीहत भी दी गई है।डाक विभाग के अनुसार सुकन्या समृद्धि खाते पर 2014-15 के लिए सरकार 9.1 फीसदी ब्याज देगी। इस खाते की खासियत यह है कि पैसे जमा करवाने पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख रुपए तक की कटौती का लाभ मिलता है।

21 साल की उम्र होने पर खाता होगा परिपक्व

सुकन्यासमृद्धि खाते में जमा होने वाली राशि को परिजन बच्ची के 18 साल के होने से पहले नहीं निकाल सकते हैं। उसके 21 वर्ष के होने पर सुकन्या समृद्धि खाता मैच्योर हो जाएगा।

^विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना का लोगों को लाभ लेना चाहिए। योजना से बेटियों को तो संबल मिलेगा ही साथ ही खाते में रुपया जमा करवाकर सालाना 9.1 प्रतिशत ब्याज आयकर में भी 1.5 लाख रुपए तक की छूट पा सकते हैं। बीएलमीना, डाकअधीक्षक, श्रीगंगानगर मंडल, श्रीगंगानगर।