- Hindi News
- शुगर मिल में गन्ना पिराई चार लाख क्विंटल से पार
शुगर मिल में गन्ना पिराई चार लाख क्विंटल से पार
यूरिया खाद का रैक श्रीगंगानगर पहुंचा, आज होगा वितरण
साधुवाली कैंट में जल्द खुलेंगे रेलवे के दो रिजर्वेशन काउंटर
इस महीने से नए राशन कार्डों पर ही मिलेगा राशन, निर्देश जारी
जिला परिषद में 5 लाख रुपए से टैंक वाले स्थान का होगा सौंदर्यीकरण
श्रीगंगानगर। शुगरमिल में गन्ना पिराई अब चार लाख क्विंटल से पार हो गई है। मिल के उप महाप्रबंधक डीएस कौशिक ने बताया कि मिल में पिराई कार्य सुचारू चल रहा है और रिकवरी में भी इजाफा होने लगा है। हालांकि कुल ओसत रिकवरी अभी भी 8 प्रतिशत से कम 7.68 प्रतिशत रही है लेकिन ताजा रोजाना आने वाली रिकवरी 8 प्रतिशत मिल रही है। इस प्रकार अब तक मिल में हुए गन्ने की पिराई से 58 हजार थैले (प्रति थैला 50 किलो) चीनी बन चुकी। कौशिक ने बताया कि अगले दिनों में रिकवरी और बढ़ने की संभावना है।
घटतीबढ़ी रही है रिकवरी: गन्नेमें पिराई के बाद यहां रिकवरी घटती बढ़ती रही है। गत 15 वर्षों में सर्वाधिक रिकवरी वर्ष 2003-04 में 9.53 प्रतिशत रही है। सबसे कम 2005-06 में 6.85 प्रतिशत रही है। गत वर्ष 8.18 प्रतिशत रिकवरी रिकॉर्ड की गई थी।