- Hindi News
- रोडवेज प्राइवेट बसों की एक वेबसाइट पर अब हो सकेगी ऑन लाइन बुकिंग
रोडवेज-प्राइवेट बसों की एक वेबसाइट पर अब हो सकेगी ऑन लाइन बुकिंग
श्रीगंगानगर/जयपुर| रोडवेजऔर प्राइवेट बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मार्गों और किराया की जानकारी अब ऑन लाइन मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग ने डाटा एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया है। यात्री सुविधा के आधार पर बुकिंग करा सकेंगे। इस बारे में अपर परिवहन आयुक्त (िनयम) मुकुल राज का कहना है िक परिवहन विभाग ने पीडब्ल्यूडी को परमिट की सूची उपलब्ध करा दी, अब पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग और किस मार्ग पर बसें संचालित होने की सूची तैयार कर रहा है। इसके बाद ऐसे मार्ग जहां पर कनेक्टिविटी नहीं है, उन पर ऑन कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी। इससे यात्रियों को राहत िमलेगी।