जन प्रतिनिधियों की कार्यशाला आज
श्रीगंगानगर. पंचायतीराज के तहत नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला सोमवार को जिला परिषद में होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि पंचायत समिति श्रीगंगानगर के सदस्य, सरपंच भी कार्यशाला में भाग लेंगे। कार्यशाला में जिला उप प्रमुख भी भाग लेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन कलेक्टर आरएस जाखड़ एवं जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण प्रात: 10.40 बजे करेंगे। कार्यशाला में पंचायत राज विभाग एवं नरेगा योजना के तहत जानकारी दी जाएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यशाला के उद्देश्यों एवं एजेंडे के बारे में जानकारी देंगे। इससे पूर्व सुबह 9.30 बजे प्रतिनिधियों का पंजीयन एवं स्वागत होगा। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता कालूराम आसेरी एवं सहायक अभियंता सुखमंद्र सिंह ग्रामीण विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाआें के बारे में जानकारी देंगे। विकास अधिकारी नीरू मीणा महिला सशक्तिकरण के संबंध में चर्चा करेंगी।