- Hindi News
- ब्राह्मण महासभा की बैठक में धर्मशाला की जगह को लेकर चर्चा
ब्राह्मण महासभा की बैठक में धर्मशाला की जगह को लेकर चर्चा
श्रीगंगानगर| पंजाबीसारस्वत ब्राह्मण महासभा राजस्थान की बैठक रविवार को पुरानी आबादी में हुई। बैठक में समाज के अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से महासभा के संविधान की रूपरेखा निर्धारित की गई। महासभा का पंजीकरण करवाने का निर्णय लेते हुए समाज की धर्मशाला के लिए शहर में भूखंड आवंटित करवाने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में पंजाबी सारस्वत ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रभारी अरविंद जोशी, मास्टर रमेश कौशल, पुष्पेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, गगन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।