पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया खाद का रैक श्रीगंगानगर पहुंचा, आज होगा वितरण

यूरिया खाद का रैक श्रीगंगानगर पहुंचा, आज होगा वितरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। भलेही प्रदेश के अनेक हिस्सों में यूरिया का संकट रहा हो, लेकिन जिले में खाद का कोई संकट नहीं रहा। जनवरी में 20 हजार मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति रही और फरवरी में 15 हजार मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति हो जाएगी। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि चालू माह में अब तक 9 हजार मीट्रिक टन खाद चुकी है। शनिवार रात 3100 मीट्रिक टन यूरिया खाद का एक रैक चुका। इसका आवंटन जिले भर की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के साथ साथ कस्बों एवं श्रीगंगानगर शहर में क्रय विक्रय सहकारी समिति की दुकानों पर किया जाएगा। इसके अलावा एक प्राइवेट कंपनी का रैक 10 फरवरी को पहुंच जाएगा। इसके बाद पूरे महीने में अगर जिले को दो रैक और मिल गए तो खाद का संकट नहीं रहेगा।