पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोला श्री दर्शन को आया है द्वारे नंद के...

भोला श्री दर्शन को आया है द्वारे नंद के...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोलाश्री दर्शन को आया है द्वारे नंद के... जैसे भजनों के साथ गुरुवार को नई धानमंडी स्थित हनुमान मंदिर में चल रही संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन अयोध्या से आए कथा वाचक संत मिश्रा ने श्री कृष्ण के बाल्यकाल की कथा सुनाई। श्री कृष्ण के जन्म के बाद उनकी सुंदरता की ख्याति दूर-दूर तक फैली थी, जो भी उन्हें देखता था वह बस देखता ही रह जाता था। एक दिन भगवान शिव काे भी उनके दर्शन करने का मन हुआ तो वह कैलाश से चल पड़े। रास्ते में उन्होंने साधु का वेश धरा और भजन गाते हुए नंद बाबा के द्वार पहुंच गए। उन्होंने कान्हा के दर्शन कराने को कहा। मगर यशोदा ने उन्हें यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी उनका कान्हा सो रहा है और शाम को ही उठेगा। भोलेनाथ बोले कि अगर वह अपने पुत्र को बाहर नहीं लाएंगी तो वह तो भिक्षा लेंगे और ही भोजन करेंगे। काफी मान मनौव्वल के बाद उन्हें भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण के दर्शन करने को मिलते हैं।

नई धानमंडी स्थित हनुमान मंदिर में श्रीमदभागवत कथा सुनते श्रद्धालु।