जलर्मियों को स्थाई करने की मांग
श्रीगंगानगर. पंचायतजलकर्मी संघ के तत्वावधान में गुरुवार काे नेहरू पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक करके पिछले 3 से 20 वर्षों से कार्य कर रहे जलकर्मियों को स्थाई करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। बताया गया कि सारे राज्य के कर्मचारी 22 सितंबर को जयपुर जाएंगे और वहां मुख्यमंत्री से मिलेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष जेठा राम पंवार ने दी।