पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञान ही होता है मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र : काग बाबा

ज्ञान ही होता है मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र : काग बाबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. मनुष्यका ज्ञान उसका सबसे बड़ा मित्र होता है, क्योंकि इंसान चाहे दुनिया के किसी भी कोने में चला जाए उसका ज्ञान कभी भी साथ नहीं छोड़ता है और जब भी मनुष्य को उसके ज्ञान की जरूरत होती है वह उसके साथ होता है। यह बात सत्संग शाक्य भवन में आयोजित चार दिवसीय सत्संग के दौरान संत काग बाबा ने कही। उन्होंने बताया कि इंसान का जो मन होता है वह उसका शत्रु होता है, क्योंकि मन के बहकावे में ही आकर मानव वह कार्य कर जाता है जो उसे नहीं करना होता है।