पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने कैंसर जागरूकता रैली से दिया संदेश

बच्चों ने कैंसर जागरूकता रैली से दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों ने कैंसर जागरूकता रैली से दिया संदेश

श्रीगंगानगर. मारवाड़ीयुवा मंच की महिला प्रेरणा शाखा की शनिवार को निकली कैंसर जागरूकता रैली में डीएल पब्लिक सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने कैंसर से बचाव का संदेश दिया। संस्था की अध्यक्ष मंजू गर्ग, कार्यक्रम प्रभारी मीनू गुप्ता, प्राचार्य निर्मला देवी एवं सत्यनारायण शर्मा ने रैली को रवाना किया। अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कि इससे पहले राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर वर्ग में रंजन प्रथम एवं अंकिता द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में मोनिका पहले, रोशन दूसरे एवं शांति तीसरे स्थान पर रहे।

शुगरमिल गेट पर मजदूर संघ की बैठक कल

श्रीगंगानगर. राजस्थानस्टेट गंगानगर शुगर मिल मजदूर संघ के श्रमिकों कर्मचारियों की मांगों को पूरा होने पर 15 सितंबर शाम 5 बजे बैठक करने का निर्णय लिया। शुगर मिल के श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 5 मई को मांग पत्र सौंपा था। इन समस्याओं का समाधान होने पर इसके विरोध में आगामी योजना बनाई जाएगी।