26 को रिलीज होगी फिल्म ‘इडियट बॉयज’
पंजाबीफिल्म ‘इडियट बॉयज’ 26 को श्रीगंगानगर के सिनेमा घरों में लगेगी। फिल्म का प्रोमोशन कलाकारों ने श्रीगंगानगर के एक निजी होटल में किया। प्रोमोशन को दौरान पत्रकारों को फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया और इसकी खासियत बताई गई। इस फिल्म की खासबात ये है कि इसके कलाकारों का बचपन श्रीगंगानगर की गलियों में बीता है। इस कारण फिल्म के प्रोमोशन की शुरुआत श्रीगंगानगर से की। फिल्म की एक्ट्रेस दिलजीत माही का किरदार एनआरआई है जो कैनेडा से आई है। एक्टर मीत सुरमीत जो श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं और दूसरे एक्टर रम्मी मित्तल गौरव गोयल का किरदार निभा रहे हैं। दोनों एक्टर माही को इम्प्रेस करने के लिए कई बेवकूफियां करते नजर आएंगे, जिसका खामियाजा माही को भुगतना पड़ता है। फिल्म के प्रोड्यूसर रमन दीप सिंह भी इसी शहर के जुड़े हैं और उनकी शिक्षा एसडी बिहाणी से हुई है।
इडियट बॉयज फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक होटल में कलाकार निर्देशक।