पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेशानी है तो रोडवेज यात्री अब एसएमएस भेजकर करें शिकायत

परेशानी है तो रोडवेज यात्री अब एसएमएस भेजकर करें शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेजबसोंके यात्रियों को अगर ड्राइवर-कंडक्टर से किसी भी तरह की परेशानी है तो वे एसएमएस के जरिए शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। शिकायत सीधे निगम की वेबसाइट पर दर्ज होगी।

शिकायत दर्ज करवाने के लिए रोडवेज ने मोबाइल नंबर 09799011100 जारी किया है। उक्त नंबर पर शिकायत के वास्ते अलग-अलग कोड निर्धारित हैं। श्रीगंगानगर डिपो ने सभी बसों में नंबर लिखवाए हैं। रोडवेज के सीपीआरओ सुधीर भाटी ने बताया कि रोडवेज बस में यदि ड्राइवर-कंडक्टर का व्यवहार ठीक नहीं है या यात्रियों को निर्धारित स्टैंड पर नहीं उतारा जा रहा है तब यात्री इस नंबर पर मैसेज भेजकर शिकायत कर सकते हैं। यह मैसेज सीधा मुख्यालय के शिकायत केंद्र पर पहुंचेगा। वहां से मैसेज संबंधित रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक को भेजा जाएगा।

इस पर कार्रवाई का जवाब भी ऑनलाइन दर्ज होगा, जिसे यात्री स्वयं रोडवेज की वेबसाइट पर जाकर मोबाइल फोन पर आए एसएमएस के जरिए आए रजिस्टर्ड नंबर को डालकर देख सकता है कि उसके द्वारा की गई शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है।

यूंकरें मैसेज

सबसेपहले मोबाइल फोन पर बस के पूरे नंबर टाइप करें। स्पेस देकर शिकायत के कोड नंबर अंकित करें, फिर स्पेस दें। अगर ड्राइवर-कंडेक्टर के नाम की जानकारी है तो नाम टाइप करें। नाम पता नहीं है तो स्पेस के बाद अपना कमेंट करके सबमिट करें। मैसेज भेजने पर आपके मोबाइल पर रोडवेज का रिप्लाई मैसेज आएगा। इसमें आपकी दर्ज करवाई शिकायत का कोड नंबर होगा।