पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर बाढ़ पीड़ितों को राशन कंबल बांटेगी श्री अमरनाथ लंगर सेवा समिति

कश्मीर बाढ़ पीड़ितों को राशन कंबल बांटेगी श्री अमरनाथ लंगर सेवा समिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी श्री अमरनाथ लंगर सेवा समिति जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को राशन कंबल बांटेगी। समिति के सेवादार नवनीत शर्मा ने बताया कि श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा पर लंगर लगाने वाली 12 संस्थाओं के पदाधिकारियों सेवादारों की शनिवार को करनाल में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी लंगर संस्थाएं कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को यथासंभव सहायता देंगी। इस बैठक में श्रीगंगानगर की संस्था की ओर से 51 हजार का राशन 100 कंबल बांटने की घोषणा की गई। इसमें समिति के सेवादार देवेंद्र मेहंदीरत्ता शामिल थे। लंगर संस्थाओं के पदाधिकारी शीघ्र ही जम्मू-कश्मीर प्रशासन से बात कर सहायता सामग्री बांटने का दिन स्थान तय करेंगे। सभी संस्थाओं के दो-दो सदस्य खुद सहायता सामग्री बांटने कश्मीर जाएंगे। शर्मा के मुताबिक बैठक में अमृतसर, करनाल, श्रीगंगानगर, मानसा, शाहकोट, बुडलाढा, बठिंडा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली के तीन शहरों- शाहदरा, राजौरी गार्डन कुराली की संस्थाओं के पदाधिकारी सेवादार शामिल थे।