पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालियां की नवजात को ढूंढ़ने के लिए झुग्गी झोपड़ियाें में छापेमारी

कालियां की नवजात को ढूंढ़ने के लिए झुग्गी झोपड़ियाें में छापेमारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सदरथाना क्षेत्र के गांव कालियां से 24 सितंबर को दिनदहाड़े घर से उठाकर ले गए नवजात बच्ची का पुलिस को पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने नवजात को ढूंढ़ने के लिए कालियां में सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। वहीं, श्रीगंगानगर की झुग्गी-झोपड़ियों में भी पुलिस टीम छापे मारी कर रही है। पुलिस ने नवजात गुड्डू के परिजनों की कॉल डिटेल भी निकलवाई है ताकि कुछ मालूम चल पाए। पुलिस के लिए यह मामला अब पहेली बन गया है कि आखिर परिजनों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है तो गुड्डू को कौन ले गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुड्डू के पिता मुंशीराम मां सरोज समेत अन्य लोगों से लिए बयान से कुछ भी मदद नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ में भी संदिग्ध महिला के बारे में पता नहीं चल पाया है। महज एक दुकानदार ने 45 वर्षीय संदिग्ध महिला को गांव में से बच्चा लेकर जाने की घटना की पुष्टि की है। पुलिस नवजात को ढूंढ़ने के लिए कालियां समेत गजसिंहपुर आसपास के एरिया में भी तलाश कर रही है। खास बात यह है कि अपहरण को लेकर अब तक किसी ने परिजनों से फिरौती की मांग भी नहीं की है। गौरतलब है कि 24 सितंबर को अज्ञात महिला मां नानी के बीच सो रही नवजात का दिनदहाड़े अपहरण कर ले गई थी। घटना के बाद से गांव के लोग सकते में हैं। वे गांव में अन्य बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।