पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेरे बिना कौन सहारा दातिए...

तेरे बिना कौन सहारा दातिए...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रके चौथे दिन रविवार को शहर के मंदिरों में दिनभर भजन कीर्तन कर माता का गुणगान किया गया। माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में आने लगे थे। उन्होंने माता के समक्ष माथा टेककर अपने परिवार के लिए मंगल कामना की।

श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर में ‘तेरे बिना कौन सहारा दातिए ...’ तथा ‘छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना...’ आदि भजनों के साथ रविवार रात मां दुर्गा बालाजी का गुणगान किया गया। श्री झांकीवाले बाला जी भजन मंडल ने कीर्तन किया। माता का श्रृंगार महाआरती की गई। सेतिया कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि गणेश मंदिर में बच्चों ने मां अन्नपूर्णा की सचेतन झांकी सजाई। शाम पांच बजे से मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे माता की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

श्रीगंगानगर. श्री अरोड़वंश मंदिर में आयोजित कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु।