पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब का आश्वासन, 2 हजार क्यूसेक तक बढ़ा दिया जाएगा पानी

पंजाब का आश्वासन, 2 हजार क्यूसेक तक बढ़ा दिया जाएगा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगनहरमेंशुक्रवार सुबह पानी बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को पंजाब में बीकानेर नहर के मरम्मत कार्य का अवलोकन करने गए रेगुलेशन खंड के एईएन और किसान प्रतिनिधियों को पंजाब के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि देर रात तक बीकानेर नहर में पानी 1500 क्यूसेक कर दिया जाएगा। शुक्रवार दिन में पानी 2 हजार क्यूसेक किया जाएगा। इसका असर शुक्रवार सुबह और शनिवार तक आने की संभावना है।

नहर का अवलोकन करने गए प्रतिनिधिमंडल में जल संसाधन विभाग के रेगुलेशन खंड के एईएन महेश बत्तरा, डब्ल्यूयूए के अध्यक्ष टेक सिंह, मंजीत सिंह, तरणजीत बराड़ लाभ सिंह ने खखां हैड से लेकर पंजाब में आरडी 45 तक गंगनहर बीकानेर पर चल रहे मरम्मत कार्य का अवलोकन किया। एईएन बत्तरा ने बताया कि नहर की लाइनिंग की जोड़ों को सीमेंट से भरा जा रहा है।

पंजाब में फाजिल्का जलालाबाद रोड से लेकर आरडी 45 तक नहर की पटरी में छह जगह बरसात का पानी निकालने के लिए कट लगाए गए थे। इन्हें मिट्टी से पाट दिया गया है। अब इनमें सीमेंट और कंक्रीट से भरे कट्टे लगा दिए गए हैं।