- Hindi News
- रेलवे अधिकारियों ने किया क्वार्टरों का निरीक्षण
रेलवे अधिकारियों ने किया क्वार्टरों का निरीक्षण
श्रीगंगानगर| बीकानेरमंडल के अधिकारियों ने गुरुवार को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन परिसर में बने क्वार्टरों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें शीघ्र हल करवाने की बात कही। गत दिनों हुई तेज बारिश में क्वार्टरों को काफी नुकसान पहुंचा और इससे कई लोगों के सामान भी खराब हो गए थे। स्टेशन अधीक्षक हरीराम मीणा ने बताया कि बीकानेर से सीनियर डीटीओ, सीनियर डीजीएन, कमाडेंट आरपीएफ, सीनियर डीएफएम समेत आए अधिकारियों ने रेलवे कॉलोनियों के क्वार्टरों का जायजा लिया। उन्हें पानी की निकासी होने पेयजल की समस्या के बारे में भी कर्मचारियों ने बताया। कर्मचारियों ने तेज बारिश से क्वार्टरों में रखे सामान को हुए नुकसान के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया था, जिस पर यह टीम श्रीगंगानगर आई थी।